Header Ads Widget

बाइबल पढ़ें : याकूब

बाइबल पढ़ें : याकूब - पृष्ठ 1
याकूब : परिचय

याकूब की पत्री व्यावहारिक निर्देशों का एक संग्रह है, जो सारे संसार में तितर-बितर होकर रहने वाले परमेश्वर के लोगों के लिए लिखा गया है। लेखक मसीही आचार-व्यवहार और जीवन-शैली के लिए व्यावहारिक ज्ञान और मार्गदर्शन देने के लिए कई सजीव उपमाओं का उपयोग करता है। वह विभिन्न विषयों पर मसीही दृष्टिकोण से विचार करता है, जैसे कि अमीरी और गरीबी, परीक्षा, अच्छा चाल-चलन, पक्षपात, विश्वास और कर्म, जीभ का उपयोग, बुद्धिमानी, लड़ाई-झगड़ा, घमंड और विनम्रता, दूसरों पर दोष लगाना, डींग मारना, धैर्य रखना, और प्रार्थना करना।

यह पत्री मसीही जीवन में विश्वास के साथ-साथ कर्म करने के महत्व पर भी बल देती है, और व्यावहारिक आचरण की ओर ध्यान केंद्रित करती है।

सुसमाचार का सारांश:

१. भूमिका (१:१)
२. विश्वास और बुद्धिमानी (१:२–८)
३. गरीबी और धन-दौलत (१:९–११)
४. परीक्षा और प्रलोभन (१:१२–१८)
५. सुनना और करना (१:१९–२७)
६. पक्षपात के विरुद्ध चेतावनी (२:१–१३)
७. विश्वास और कर्म (२:१४–२६)
८. मसीही और उसकी जीभ (३:१–१८)
९. मसीही और संसार (४:१—५:६)
१०. विभिन्न निर्देश (५:७–२०)
यह पत्री, मसीही आचरण में विश्वास और कर्म को जोड़ने के महत्व को प्रभावी ढंग से बताती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ